फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंधक कार्यालय के बाहर दो भाई भिड़े

Tue, 14 Jun 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
दोनों युवकों को पकड़कर कोतवाली ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जमीन का बैनामा कराने को लेकर उप निबंधक कार्यालय के बाहर भाइयों और उनके समर्थकों में मारपीट हो गई। शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। इससे वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो उनकी आरोपियों से हाथापाई हुई। इस दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


 बालैनी क्षेत्र के दत्तनगर गांव के मुनेश ने कहा वे सात भाई हैं। उनके पिता ओमप्रकाश के नाम जमीन और अन्य संपत्ति है। उसके दो छोटे भाई धोखाधड़ी से जमीन बेचना चाहते हैं। सोमवार को आरोपी उनके पिता ओमप्रकाश और कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ बैनामा कराने के लिए बागपत में उप निबंधक कार्यालय में पहुंच गए।

पता चलते ही वह भी अपने परिजनों के साथ वहां पहुंचा। विरोध करने पर आरोपी उनके साथ गाली-गलौच करने लगे। कार्यालय के बाहर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। लोगों की भीड़ देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर पुलिस के सहयोग से आरोपी भाइयों को पकड़ लिया गया। जबकि उनके साथी भाग गए। 
विज्ञापन


आरोपी युवक प्रमोद ने बताया उन्होंने गांव में जमीन खरीदी थी। उसका बैनामा किया जा रहा था। उन पर लगाया गया आरोप गलत है। इस मामले को लेकर शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर काफी हंगामा हुआ। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया।

उनकी पुलिस से हाथापाई हुई। इस दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ लिया। जबकि अन्य फरार हो गए। कोतवाली एसएसआई लोकेंद्र शर्मा ने कहा बैनामा करने को लेकर भाइयों में झगड़ा हुआ है। मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें