फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तितरौदा के काली माता मंदिर में चोरी

Thu, 11 Aug 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। तितरौदा गांव के काली माता मंदिर से चोर मंगलवार की रात में माता के चांदी के छत्र समेत काफी सामान चोरी करके ले गए। इतना ही नहीं मंदिर में तोड़फोड़ कर पूजा का सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन


 तितरौदा में माता का मंदिर गांव के बाहर बना हुआ है। मंदिर की देखरेख गांव के ही धर्मपाल सिंह करते है। धर्मपाल सिंह के मुताबिक वे मंगलवार की देर शाम प्रतिदिन की तरह मंदिर से घर पर आ गए थे। रात के समय चोरों ने मंदिर से माता के चांदी के चार छत्र, दानपात्र में रखे करीब पांच हजार रुपये नगद, इनवर्टर, बैटरी समेत काफी सामान चोरी करके ले गए। चोरों ने मकान का गेट और अन्य सामान तोड़ दिया। पूजा का सामान भी इधर-उधर पड़ा मिला। 

घटना का बुधवार सुबह पता चलते ही श्रद्धालु इकट्ठे हो गए। उन्होंने घटना की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द केस का खुलासा करने की मांग की। घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने कहा चोरों को पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर केस का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें