फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसेरे भाई ने लिफ्ट देकर रेप कर दिया

Thu, 11 Aug 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। हास्पिटल के पास वाहन का इंतजार कर रही देवरनिया थाना क्षेत्र की विवाहिता को उसका रिश्तेदार और दो अन्य लोग घर छोड़ने के बहाने कार में बैठाकर ले गए। रिश्तेदार ने गन्ने के खेत में खींचकर रेप किया तो ड्राइवर समेत साथी रोड पर पहरा देते रहे। तीनों महिला को बदहवास हालत में छोड़कर भाग गए। पति संग थाने में पहुंची महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। देवरनियां  के गांव इटौआ शरीफनगर निवासी महिला मंगलवार को राजश्री हास्पिटल में दवा लेने आई थी। दवा लेकर शाम पांच बजे वह टोल प्लाजा के पास घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी रामपुर दिशा से आई नीले रंग की कार उसके पास रुकी। कार में ड्राइवर और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के अलावा महिला का रिश्ते का मौसेरा भाई प्रमोद निवासी जुन्हइया थाना शहजादनगर जिला रामपुर भी था। प्रमोद ने बताया कि वह तीनों दावत में बहेड़ी जा रहे हैं। फतेहगंज पश्चिमी में पांच मिनट का काम है। प्रमोद के ज्यादा जोर देने पर महिला कार में बैठ गई। हाइवे से होकर वाया बरेली बहेड़ी की तरफ जाने के बजाय प्रमोद कार को शंखा-अगरास रोड पर ले गया। एएनए इंजीनियरिंग कालेज से कुछ दूरी पर कार रोककर प्रमोद ने महिला को उतार लिया और गन्ने के खेत में खींचकर मुंह में रुमाल ठूंसकर रेप किया। ड्राइवर और प्रमोद का साथी रोड पर पहरा देते रहे। रेप की वारदात को अंजाम देकर प्रमोद और उसके साथी महिला को बदहवास हालत में जंगल में अकेली छोड़कर कार लेकर भाग गए। बदहवास हालत में पड़ी महिला ने किसी राहगीर के मोबाइल से पति को इत्तिला दी। गांव के लोगों संग पति रात में ही मौके पर पहुंचा और पीड़ित को घर ले गया। बुधवार को पीड़ित पति के साथ थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रेप और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रमोद दूर का नहीं, पीड़ित का सगा मौसेरा भाई है। शादी से पहले से ही महिला की उससे दोस्ती थी। शादी के बाद भी यह लोग मिलते रहते थे। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हकीकत पता लगेगी। फिलहाल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाकर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें