फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Wed, 09 Sep 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय
विज्ञापन
विज्ञापन
 सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ सोमवार रात पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर किशोरी के भाई ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


पुलिस के आने से पूर्व ही आरोपी परिजनों को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी पत्नी बीमार चल रही है। सोमवार को वह अपनी पत्नी को लेकर दिल्ली गया हुआ था। घर पर उसकी दो बेटी और एक बेटा था। देर रात पड़ोस के युवक ने घर में घुसकर उसकी बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी की चीख सुनकर उसका बेटे की आंखें खुल गई।

उसने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। लेकिन आरोपी सभी को चकमा देकर फरार हो गया। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना प किशोरी के परिजन दिल्ली से घर लौटे। उन्होंने सिंघावली अहीर थाना पर घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन


 थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव का कहना है कि आरोपी हल्लन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैैं। पीड़ित लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।

युवती से दुष्कर्म का प्रयास
बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती की बेरहमी से पिटाई की। घटना की थाना पर शिकायत की गई है।

युवती ने बताया कि मंगलवार शाम वह खेत में चारा लेने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव का युवक वहां पर पहुंचा। आरोप है कि  युवक उसे जबरदस्ती ईख के खेत में ले गया। वहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी बुरी तरह से पिटाई की।

उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। बाद में परिजनों ने थाने पर पहुंचकर शिकायत की। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें