बागपत के दोघट में किसान विरेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके करीबी एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए दोघट थाने लेकर आई थी, लेकिन बृहस्पतिवार को वह अचानक गायब हो गया। अफवाह फैल गई कि संदिग्ध भाग गया है। इससे पुलिस अफसर भी टेंशन में आ गए। बाद में थाना प्रभारी ने कहा संदिग्ध व्यक्ति की हालत ठीक नहीं है, इसलिए फिलहाल उसे छोड़ा गया है।
दाहा गांव निवासी किसान विरेंद्र की 29 अक्तूबर की रात में हत्या की। परिजनों ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अभी तक केस का खुलासा नहीं कर पाई है। बुधवार को पुलिस शक के आधार पर मृतक के एक परिचित को लेकर थाने आई थी। बृहस्पतिवार को आरोपी संदिग्ध व्यक्ति अचानक थाने से गायब हो गया। थाने में तैनात पुलिसकर्मियों में चर्चा हो गई कि संदिग्ध युवक फरार हो गया है।
पुलिस ने उसको खेतों में भी तलाश किया। इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। धीरे-धीरे यह मामला अफसरों तक पहुंच गया। संदिग्ध व्यक्ति नशे का आदि है। इस बारे में दोघट थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने कहा संदिग्ध व्यक्ति बीमार है। बीमार को देते हुए फिलहाल उसे छोड़ा गया है। वह थाने से भागा नहीं है।
तमंचे के साथ शेर मोहम्मद गिरफ्तार
बागपत। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे लाइन के पास एक युवक को पकड़ा। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया पकड़ा गया आरोपी सूरजपुर महनवा निवासी शेर मोहम्मद है। उसके पास से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। आरोपी से पूछताछ चल रही है।