फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश 

Wed, 15 Feb 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
burn alive - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बागपत के रमाला के अशरफाबाद थल गांव में मकान में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर परिवार को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। आग की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई और भैंसा झुलस गया। परिजनों ने भागकर जान बचाई। दहशत के चलते पीड़ितों ने पुलिस से भी शिकायत नहीं की।
विज्ञापन

 अशरफाबाद थल निवासी हारूण ने बताया सोमवार की रात में परिवार के लोग मकान में आराम कर रहे थे, तभी एक कमरे में आग की लपट और धुआं उठता  दिखाई दिया। परिजन शोर मचाते हुए मकान से बाहर भागे। शोर शराबा होने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। सभी लोगों ने मिलकर जिस कमरे में आग लगी हुई थी, वहां बंधे पशु को बाहर निकाला, लेकिन तब तक आग से झुलसने से एक गाय की मौत हो गई और भैंसा बुरी तरह से झुलस गया। आस पड़ोस के लोगों की मदद से पानी लाकर आग पर काबू पाया। 
उन्होंने कहालगता है असामाजिक तत्वों ने मकान पर  पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई है। आरोपियों का इरादा उनके परिवार को जिंदा जलाने का था। इस घटना से पूरा परिवार परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत करनी चाहिए, लेकिन गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों ने उनको रोक दिया। रमाला थानाध्यक्ष शरद तिलारा ने कहा थाने में इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें