फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार पर किया हमला, हंगामा हुआ

Mon, 24 Oct 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर स्थित दुकान पर सिगरेट पीने से मना करने के विवाद में दुकानदार जितेंद्र पर कोतवाली के पास रविवार सुबह जानलेवा हमला कर दिया। बाइक सवार आधा दर्जन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। इससे वहां हंगामा हो गया। बाद में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


 बागपत शहर निवासी जितेंद्र बंसल ने बताया उनकी शहर के राष्ट्र वंदना चौक के पास बंसल नाम से दुकान है। शनिवार को उनका भाई सचिन दुकान में बैठा था। शनिवार को रात करीब साढ़े आठ बजे शहर के बड़ौत रोड निवासी एक युवक अपने साथियों के साथ दुकान में पहुंचा और भाई सचिन से सिगरेट लेने लगा। सचिन ने उसे सिगरेट देने से मना कर दिया। तभी आरोपी ने अपने साथियों से कहा इसकी दुकान में ही सिगरेट पीनी है। मना करने पर सचिन के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। घटना की शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

रविवार सुबह सचिन दुकान पर जा रहा था। बड़ा बाजार में उसके साथ आरोपी युवकों ने उस पर हमला किया। थोड़ी देर बाद वह खुद कोतवाली के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइकों पर सवार होकर आए आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी धमकी देकर भाग गए। जितेंद्र का आरोप है कि वह पुलिस के साथ एक हमलावर के घर पर गया तो वहां पर भी आरोपी के परिजनों ने उन पर पथराव कर दिया। 
विज्ञापन


उधर, आरोपी युवक शिवम ने कहा सचिन ने उसके साथ गाली-गलौज की। वह रविवार सुबह सामान खरीदने बाजार में गया तो विपक्षियों ने उस पर हमला किया। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली एसएसआई लोकेंद्र शर्मा ने कहा दो पक्षों में मामूली झगड़ा हुआ है। जांच कर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें