फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकरी गांव में बुखार से मौत

Mon, 24 Oct 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
विज्ञापन
विज्ञापन
चौगामा क्षेत्र में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। गांव-गांव में लोग बीमार पड़े हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कस्बा टीकरी में बुखार आने से किसान रविकांत की बेटी दिन्यांग(13) की मौत हो गई।
विज्ञापन


 क्षेत्र के बामनौली, पुसार, दोघट, टीकरी, निरपुड़ा, भड़ल, धनौरा, दाहा आदि गांवों में बुखार ने लोगों को जकड़ रखा है। हर घर में बुखार से लोग पीड़ित हैं। बुखार से हेमंत कुमार एडवोकेट बामनौली, विनोद टीकरी, मांगेराम आर्य दोघट, मास्टर सुखवीर सिंह भड़ल आदि पीड़ित हैं।

कस्बा टीकरी निवासी किसान रविकांत की बेटी दिव्यांग (13) को तीन दिन पहले बुखार आया। परिजन ने पहले बड़ौत में इलाज कराया। बाद मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को दिव्यांग ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार चौगामा क्षेत्र में बुखार से अब तक एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अफसर चुप्पी साधे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम खानापूर्ति कर चली आती है। क्षेत्रवासियों ने बताया बुखार से निजात दिलाने के लिए कारगर कदम नहीं उठाए है। उन्होंने गांव-गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की। बिनौली सीएचसी प्रभारी डॉ. अतुल बंसल ने बताया गांव-गांव चिकित्सकों की टीम भेजकर मरीजों की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें