फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबलू और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा

Fri, 05 May 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट । कस्बा टीकरी में तीन महिलाओं समेत चार लोगों को धारदार हथियारों से काटकर घायल करने के मामले में साढू़ ने दो लोगों के खिलाफ दोघट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


   पुलिस इस मामले में ताबड़तोड़ दबिशें दे रही है, अभी तक आरोपी उनके हाथ नहीं लग सके है। दिल्ली अस्पताल में भी तीनों महिलाओं की हालत गंभीर है। 
 शामली के टिटौली गांव निवासी राज मिस्त्री बबलू कश्यप बुधवार को कस्बा टीकरी में अपने साढू़ सतीश के घर अपनी पत्नी को मनाने पहुंचा था। विवाद बढ़ने पर बबलू ने अपनी पत्नी लक्ष्मी पर हमला बोल दिया था।

बीच बचाव करने आई साली बेबी के धारदार हथियार से हाथ काट दिए। अपनी पत्नी लक्ष्मी पर भी जानलेवा हमला किया। शोर सुनकर सतीश का भाई कर्मवीर और उसकी पत्नी मुकेश मौके पर पहुंचे तो बबलू ने इन दोनों पर भी वार कर घायल कर दिया था। इस वारदात के बाद कस्बे में दहशत फैल गई थी।
विज्ञापन

 सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे एसपी अजय शंकर राय ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की । 

   बृहस्पतिवार को सतीश ने अपने साढू़ बबलू और उसके भाई प्रमोद निवासी टिटौली के खिलाफ दोघट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिशें दे रही है, अभी आरोपी           हाथ नहीं लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें