फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर अहैड़ा में बंधक बनाकर रखा छात्र

Mon, 24 Jul 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली से अपहरण कर बीटेक के छात्र को अहैड़ा के जंगल में बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कहा आरोपियों  ने शराब पिलाकर उसकी पिटाई    की। वह किसी तरह उनके चंगुल  से निकला। 
विज्ञापन


शामली के गऊशाला मोहल्ला निवासी शुभम का कहना है कि वह मेरठ के एक इंस्टीट्यूट से बीटेक कर रहा है। दिल्ली में सिविल सर्विस की तैयारी भी चल रही है। वह रविवार को सुबह के समय शामली में अपने घर पर था। उसे एक युवक अपने साथियों के साथ बहाने से बोलेरो गाड़ी से अहैड़ा गांव के जंगल में लेकर पहुंचा। वहां  उसको शराब पिलाई।

इसके बाद उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। वह किसी तरह उनके चंगुल से निकला और अहैड़ा हाल्ट से ट्रेन में सवार होकर बागपत रोड स्टेशन पर पहुंचा। वहां से उसने परिजनों और पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


छात्र के अनुसार आरोपी उसका अपहरण करके लेकर आए हैं। उसके ताऊ से करीब तीन साल पहले रंगदारी भी मांगी जा चुकी है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा प्रथम दृष्टता युवक की बात सहीं प्रतीत नहीं हो रही है। वह नशे की हालत में है। मामले की जांच की जा रही है। अपहरण का आरोप गलत है। 

टीकरी से किशोरी अगवा, दो के खिलाफ केस दर्ज
बागपत। कस्बा टीकरी से एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया उसकी बेटी घर में अकेली थी। तभी कस्बे के ही दो युवक घर में पहुंचे। आरोपी उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण करके ले गए। पुलिस ने आरोपी अंकित और राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी चितवन कुमार ने कहा लड़की की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

मवीकलां के भट्ठे से किशोरी का अपहरण
बागपत। मवीकलां गांव के पास स्थित एक भट्ठे से 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिया गया। इस मामले में गांव के ही आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है। 

 लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी दो जून को भट्ठे पर ईंट पथाई का कार्य कर रही थी। इसी दौरान वहां से रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। उसको आसपास और रिश्तेदारी में काफी तलाश किया। बाद में पता चला कि गांव के ही लोगों ने उसका अपहरण किया है।

उनसे लड़की को वापस लाने के लिए कहा, लेकिन आरोपियों ने कोई सुनवाई नहीं की। उसने पुलिस अफसरों से अपनी बेटी की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसकी तहरीर पर आरोपी युवक विकास और उसके पिता इंद्रपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि लड़की को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें