फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांची में मकान और नंगला बढ़ी के मंदिर में चोरी

Thu, 27 Apr 2017 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर
विज्ञापन
पांची गांव में चोरी के बाद गमजदा लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 पांची गांव के एक मकान में दीवार के रास्ते चोरों ने घुसकर ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपये नगदी, आभूषण समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा नंगला बढ़ी गांव के दुर्गा मंदिर में चोरी की। पीड़ितों ने पुलिस को वारदात को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई । 
विज्ञापन


 पांची गांव निवासी पिंटू पुत्र रामफल अपने परिवार के साथ मंगलवार की रात में कमरे के बाहर सो रहा था। कमरे का ताला लगा था। देर रात दीवार फांदकर  चोर मकान में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण और कीमती सामान चोरी करके ले गए।

बुधवार सुबह उठे तो कमरे का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा हुआ। तलाश करने पर गायब सामान का कहीं पता नहीं चला। पीड़ितों के मुताबिक मकान में दो माह बाद शादी का कार्यक्रम है। इसकी तैयारी चल रही थी। पीड़ितों ने चांदीनगर थाने में चोरी की तहरीर दी।  
विज्ञापन


 नंगला बढ़ी गांव में चोर मंगलवार की रात में माता मंदिर में घुसे। चोर मंदिर के शीशे को तोड़ने के बाद दान पान से हजारों रुपये की नगदी और अन्य सामान लेकर चले गए। बुधवार की सुबह महिला श्रद्धालु पूजा करने के लिए मंदिर में पहुंची तो उनको मंदिर का शीशा टूटा होने और दानपात्र से नगदी चोरी होने का पता चला।

सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठे हो गए। इस वारदात की पुलिस से शिकायत की। इससे लोगों में रोष है। थाना पुलिस ने कहा चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें