अंजुमन मुलतानी मुगल अहानगिरान बिरादरी की बड़का रोड पर हुई बैठक में एक बार तीन तलाक देने वाले व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार, गौ हत्या करने वाले पर एक लाख का जुर्माना और दहेज प्रथा खत्म करने का निर्णय लिया।
इस बैठक की अध्यक्षता करते बिरादरी के राष्ट्रीय महासचिव हारुण अली ने कहा तीन तलाक के मुद्दे का राष्ट्रीय मुद्दा न बनाया जाए, बल्कि जो व्यक्ति अपनी पत्नी को एक बार में तीन तलाक दे, उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाए। इसके अलावा गौ हत्या करने वाले व्यक्ति पर एक लाख रुपये का जुर्माना किया जाए।
उन्होंने लोगों से शपथ दिलाई कि शादी में दहेज लेंगे न देंगे। यह समाज के लिए अभिशाप है। उन्होंने अंजुमन बिरादरी को शिक्षित करने के लिए जगह-जगह स्कूल खोलने और मुस्लिम समाज में फैली अशिक्षा को दूर करने की अपील की। इसमें हाजी रसीद, इसरार खान, मोहम्मद सुऐब, हाजी उमर, अय्यूब, इस्लाम, हाजी सईनुद्दीन, शाहदाब मनव्वर आदि ने भी विचार रखे।