फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौहर ने बीवी छोड़ पड़ोसन अपनाई

Sun, 09 Apr 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत । बड़ौत क्षेत्र में शौहर ने अपनी बीवी को छोड़कर पड़ोसी महिला को अपना लिया। विरोध करने पर पहली पत्नी की पिटाई की। ससुरालियों ने फांसी लगाकर जान लेने की भी कोशिश की। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन


  पीड़ित महिला ने एसपी से की शिकायत में कहा उसका निकाह एक जुलाई 2011 को हुआ। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले उससे दहेज की मांग करने लगे थे। दहेज में एक लाख रुपये लाने की असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया।

उन्होंने कहा उसका पति कुछ समय पहले पड़ोस की महिला से अश्लील बातें करने लगा था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। वर्तमान समय में उसका पति पड़ोसी की महिला के साथ ही रह रहा है। एसपी के निर्देश पर महिला थाने में पति, सास, ननद समेत आठ पर मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें