फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौहर बोला, भाइयों से संबंध बनाओ नहीं तो दे दूंगा तलाक  

Sat, 08 Apr 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
तलाक
विज्ञापन
बागपत। धोखे से निकाह रचाने वाले युवक ने अपनी बीवी पर भाइयों से अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर तलाक देने की धमकी दी। आरोपी युवक अपनी पहली पत्नी को भी तलाक दे चुका है। पीड़िता ने थाने पहुुंचकर पुलिस से शिकायत की है। 
विज्ञापन


बड़ौत थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी का निकाह, लोनी निवासी युवक से तीन साल पूर्व हुआ था। कुछ समय बाद ही उसकी बेटी को ससुरालवाले परेशान करने लगे थे। उसका पति नशा करता है। आरोपी उससे दान-दहेज की मांग करते थे। आरोप है कि आरोपी पति ने उस पर भाइयों से  अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की। उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया। धमकी दी कि ऐसा नहीं किया तो उसका तलाक देना होगा। जानकारी मिलने पर उसको वहां से लेकर आए। घटना की पुलिस अफसरों से शिकायत की। इस मामले में शुक्रवार को महिला थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामला पति-पत्नी के विवाद का है। दोनो पक्षों को थाने में बुलाया गया है। 

धोखे से कराया गया था निकाह 
बागपत। पीड़ित परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक पहले से ही शादीशुदा था। उसने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। धोखाधड़ी से इस लड़की के साथ निकाह किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें