फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका को पोर्न वीडियो दिखा की अश्लील हरकत    

Sat, 08 Apr 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
RAPE
विज्ञापन
युवक ने पड़ोसी की पांच साल की मासूम बेटी को छत पर ले जाकर मोबाइल में पोर्न वीडियो दिखाते हुए अश्लील हरकत की। जिस पर लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत आवास विकास कालोनी का युवक शुक्रवार सुबह पड़ोस की पांच साल की बेटी को बहला-फुसलाकर उसे छत पर ले गया। आरोप है कि युवक ने बच्ची को मोबाइल में पोर्न वीडियो दिखाते हुए बच्ची के अश्लील हरकत की। इसी दौरान कुछ लोगों ने युवक की इस हरकत को देख लिया। लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। शोर मचने पर कालोनी वालों की भीड़ लग गई। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। कालोनी वाले भी थाने आ गए। लोगों में उसके प्रति काफी गुस्सा था। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में हंगामा भी किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस उसे जेल भेजने की कार्रवाई करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें