फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत में फांसी लगाकर सराफ ने की आत्महत्या

Sun, 27 Nov 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
बड़ौत के गुराना रोड पर आत्महत्या के बाद बिलखती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ौत। गुराना रोड गली नंबर सात में शुक्रवार की रात में सराफ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


  राजेंद्र ( 65) पुत्र श्याम सिंह वर्मा गुराना रोड गली नंबर 7 का रहने वाला था। वह रंछाड गांव में स्वर्णकार की दुकान करता है। काफी दिन से वह परेशान था। शुक्रवार रात में साढ़े नौ बजे परिजन मकान की ऊपरी मंजिल में सोने के लिये चले गए और नीचे कमरे में राजेंद्र सो रहा था। शनिवार की सुबह जब उनकी पत्नी राजेश नीचे आई तो उसके पति फांसी पर लटके थे। चीख सुनकर परिवार के अन्य लोग भी नीचे आ गए और इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। राजेंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी राजेश, बेटा आशु और धर्मेंद्र, बेटी मोनिका और पूनम हैं। दो बेटी और एक बेटे की शादी हो चुकी है, जबकि धर्मेंद्र की शादी नहीं हुई है। पुलिस ने वह मफलर  कब्जे में ले लिया है, जिससे वह फांसी पर लटका था और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें