फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर में गिरने से सेल्समैन की मौत, हंगामा

Mon, 08 May 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रटौल क्षेत्र में दुकानों पर सामान देने बाइक से जा रहा सेल्समैन अनियंत्रित होकर मुबारिकपुर गांव के पास पूर्वी यमुना नहर में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। लोगों ने टूटी पुलिया के कारण हादसा होने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस घटना के बाद घंटों मार्ग पर जाम लगा रहा। उनकी पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। खेकड़ा एसडीएम ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन


दिल्ली के मंडौली निवासी सुरेंद्र कुमार, सेल्समैन था। बाइक से सामान सप्लाई करता था। रविवार को सुबह के समय मुबारिकपुर गांव की दुकानों पर सामान देकर रटौल जा रहा था। जैसे ही पूर्वी यमुना नहर के पास पहुंचा, तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इसमें पहले से ही ईंटें पड़ी थी। इस कारण सिर में ईंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

खेतों में काम करने वाले लोग तुरंत वहां पर पहुंचे, घटना की गांव में जानकारी दी। मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा नहर की पुलिया पिछले कई साल से टूटी पड़ी है। कई बार पहले हादसा हो चुका है। शिकायत करने के बाद भी उसकी मरम्मत नहीं कराई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने शव उठाने नहीं किया।
विज्ञापन


उन्होंने डीएम को बुलाने की मांग की। काफी देर बाद वहां पर खेकड़ा एसडीएम आरपी सिंह पहुंचे, उन्होंने पुलिया की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत पड़े। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  लोगों ने कहा सेल्समैन हेलमेट लगाए हुए नहीं था। यदि वह हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच सकती थी। शव की शनाख्त उसकी जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से हुई है। 
विज्ञापन

घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें