फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविंद्र बोला, वरुण लुहारी से कोई लेना-देना नहीं

Sun, 21 Aug 2016 01:05 AM IST
बागपत/ ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट । लुहारी गांव के अर्जुन हत्याकांड में जेल गए मोंटू की ओर से आर्यन प्रकरण में किए दावे पर भड़ल के रविंद्र ने कहा इसकी सही जांच होनी चाहिए। पुलिस अगर सही खुलासा नहीं करती है तो वह सीबीआई जांच की मांग करेंगे। 
विज्ञापन


लुहारी गांव के अर्जुन की हत्या में जेल गए सचिन उर्फ मोंटू ने पुलिस और मीडिया के सामने आर्यन हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा किया था। उसने बताया आर्यन की अपहरण के बाद हत्या वरूण लुहारी गैंग ने की और उसने ही उसके पिता रविंद्र से डेढ़ करोड़ की फिरौती मांगी थी।

आर्यन के पिता ने कहा मोंटू की कहानी सच नजर नहीं आ रही है। यह खुलासा गलत है। रविंद्र ने बताया पुलिस ने उन्हें खुलासे की कोई जानकारी नहीं दी और न ही जेल भेजे आरोपी से बातचीत कराई है। उनका वरुण लुहारी से कोई लेना-देना नहीं है। हमें तो असली हत्यारोपी चाहिए। यदि इसका सही खुलासा नहीं हुआ तो इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें