फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउस स्वामी की मौत बेटे पर हत्या का आरोप

Sun, 21 Aug 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के जेल रोड स्थित गजाधर गेस्ट हाउस के स्वामी व बेशकीमती संपत्ति के मालिक बच्चू सिंह की शुक्रवार रात रहस्यमय हालत में जहर से मौत हो गई। मगर इस मामले में शनिवार दुपहर उस समय नया मोड़ आ गया, जब बड़ी विधवा बहू ने देवर व उसके सालों पर हत्या का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन


बहू की शिकायत पर बन्नादेवी पुलिस ने छोटे बेटे व उसके सालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम में बिसरा प्रिजर्व किया गया है।

मूल रूप से हाथरस के गांव गगचौली व हाल जेल रोड चेज कंपाउंड निवासी बच्चू सिंह उद्योग विभाग से सेवानिवृत्त थे और घर के निकट उन्होंने गेस्ट हाउस बना रखा है। उनके दो पुत्रों में बड़े पुत्र सतेन्द्र की मौत हो गई थी। उसके बाद से बड़ी बहू गुंजन अलग मकान में रह रही थी, जबकि खुद बच्चू सिंह छोटे बेटे सतीश संग दूसरे मकान में रहते थे।
विज्ञापन


शुक्रवार रात अचानक हालत बिगड़ने से बच्चू सिंह की मौत हो गई। शनिवार सुबह मामले में गुंजन ने पुलिस को सूचना देते हुए यह आरोप लगा दिया कि सतीश ने अपने साले सुनील, घमंडी व दो अज्ञात के साथ मिलकर संपत्ति के लालच में बच्चू सिंह की जहर देकर हत्या कर दी है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुपहर बाद महिला की तहरीर के आधार पर सतीश सहित अन्य के खिलाफ  हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ बन्नादेवी के अनुसार पोस्टमार्टम में जहर के सेवन से मौत और बिसरा प्रिजर्व आया है। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें