फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार राज्यों में गांगनौली गांव में खूनी खेल खेलने के आरोपी प्रवीण गैंग की तलाश

Thu, 13 Oct 2016 03:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गांगनौली गांव में खूनी खेल खेलने के आरोपी प्रमोद गैंग की तलाश में पुलिस की आठ टीमों ने यूपी, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड में दबिश दी। आरोपियों को तो पकड़ने में पुलिस अभी तक नाकाम है, लेकिन उनके सगे संबंधियों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


 गांगनौली में सोमवार को पांच खून होने के बाद से पुलिस मोस्ट वांटेड रहे प्रमोद राठी के भाई प्रवीण राठी और उसके साथियों पीछे पड़ी हुई है। उनकी तलाश में न केवल बागपत के जंगल और मकान खंगाले जा रहे हैं, बल्कि चार प्रांतों में पुलिस दौड़ रही है। नोएडा (गौतमबुद्धनगर) और मेरठ एसटीएफ समेत पुलिस की आठ टीमें उनको पकड़ने के प्रयास में लगी है। तीन दिन बाद भी पुलिस नामजद चार आरोपियों को तो नहीं पकड़ पाई, लेकिन उनके परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों तक पहुंच गई है। फरार आरोपियों की सहायता करने वाले और ठिकानों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। 

एसपी पूनम का कहना है कि प्रवीण और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। मामले को लेकर सूबे के अफसर काफी टेंशन में है। बागपत के अफसरों से पल-पल की जानकारी ले रहे है। साथ ही यहां के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें