फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदा दिल्ली पुलिस का जवान

Tue, 31 May 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
 दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने प्रेमिका के परिजनों द्वारा पिटाई करने से क्षुब्ध होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे गंभीर अवस्था में दिल्ली रेफर किया गया है।
विज्ञापन


गाजियाबाद की एक कॉलोनी का रहने वाले युवक दिल्ली पुलिस में जवान है, उसकी बहन की बड़ौत कोतवाली के एक गांव में शादी हुई थी, दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल बहन के घर आता था। इस दौरान उसका बहन के परिवार की युवती से प्रेम-प्रसंग हो गया।

रविवार को जब वह बहन के घर आया तो उसने अपनी बहन से प्रेमिका से मिलने की बात की तो उसे मना कर दिया। युवक के जीजा को इस बात का पता लगा तो उसने उसे मारपीट कर घर से भाग दिया। वह बड़ौत के नजदीक पूरी रात ट्रेन स्टेशन के पास बैठा रहा।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह से शामली से दिल्ली जा रही ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया और वह घायल हो गया। इसकी भनक जब बहन के परिजनों को लगी तो वे उसे दिल्ली ले गए। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें