फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी भाई को जेल भेजा

Sun, 12 Mar 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के देवीचौक पर बहन सायरा की हत्या कर कोतवाली पहुंचे आरोपी आरिफ को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश कर दिया। वहां से उसको जेल भेज दिया गया। इस दौरान आरोपी ने कहा कि उसे अपनी बहन की हत्या करने का जरा भी अफसोस नहीं है।
विज्ञापन


 बागपत के देवी चौक मोहल्ला निवासी महबूब उर्फ पप्पू की बेटी की उनके ही बेटे ने शनिवार रात गर्दन रेतकर हत्या कर दी थी। उसके बाद आरोपी भाई आसिफ खून से लथपथ हाथों में चाकू लेकर सीधे कोतवाली पहुंच गया था। उसने वहां पर मौजूद पुलिसवालों से कहा था कि वह अपनी बहन का कत्ल करके आया है, उसको गिरफ्तार कर लो।

इससे पुलिस वाले टेशन में आ गए थे। पुलिसकर्मियों ने उसको तुरंत हिरासत में ले लिया था। बाद में पुलिस अफसरों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतका के पिता ने कोतवाली पर आरोपी बेटे आसिफ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी आसिफ को कोर्ट में पेश कर दिया। वहां से उसको जेल भेज दिया गया है। इस दौरान आरोपी आसिफ ने कहा कि उसे अपनी बहन की हत्या करने का जरा भी अफसोस नहीं है। 
विज्ञापन


लोगों के तानों का दे दिया जवाब  
बागपत। हत्यारोपी ने कहा कि बहन के कारण मोहल्ले और शहर के लोग आए दिन ताने मारते थे। इससे पूरा परिवार परेशान था। इसी कारण उसने खून से हाथ रंगे हैं। उसने कहा कि उसे अपने किए अपराध पर किसी प्रकार पछतावा नहीं है। उसने कहा कि पुलिस को जांच में पूरा सहयोग करेगा। उसने वारदात को अंजाम देते समय कुछ सोचा नहीं था। समारोह लौटने के बाद बहन को मोबाइल फोन पर बात करते देख उसने अपना आपा खो दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें