फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदरीशपुर रजवाहे में मिला युवक का शव

Sat, 17 Oct 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के ईदरीशपुर रजवाहे में शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के गले पर रस्सी खिंचाव के निशान है। माना जा रहा है कि उसकी हत्या कर शव रजवाहे में फेंका गया है।
विज्ञापन


औसिक्का गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को रजवाहे से बाहर निकाला। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और आसपास के गांव में मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है।

वह लाल रंग की धारीदार शर्ट और काले रंग की पैंट पहने हुए था। उसके गले पर रस्सी खिंचाव के निशान है और जीभ भी बाहर निकली हुई थी। संभवत: उसकी रस्सी से गला घोंट कर हत्या की गई है और शव को रजवाहे में फेंक दिया। कोतवाली प्रभारी वीके सिंह का कहना है कि कि शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें