फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता मिल कर्मचारी का शव टैंक में मिला  

Sat, 11 Mar 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
water tank - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में तीन दिन से लापता सिलाना गांव के मलकपुर चीनी मिल के कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिल के टैंक में पड़ा मिला, इससे मिल कर्मचारियों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और उसके परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मृतक बिजेंद्र सिंह (42 वर्ष) पुत्र जगमेहर गांव सिलाना थाना छपरौली का रहने वाला था। वह मलकपुर चीनी मिल में काम करता था। 9 मार्च की सुबह करीब 5 बजे वह मिल में ड्यूटी पर गया था। ड्यूटी के बाद घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका था। शनिवार की सुबह मिल कर्मचारियों ने उसका शव टैंक में पड़ा देखा। शव मिलने से मिल कर्मचारियों में सनसनी फैल गई। सूचना पर उसके परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को टैंक से निकाला। उसके चेहरे पर चोट के निशान भी थे। बाद में उसके भाई प्रमोद ने इस संबंध में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हत्या के कारणों का पता लग सकेगा। वहीं, मृतक के परिजनों का आरोप है कि मिल के अधिकारियों ने टैंक को ऊपर से कवर नहीं किया हुआ था।
 
महिला को जान से मारने की कोशिश 
बड़ौत। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बावली गांव में एक महिला को ससुराल वालों ने घोर यातनाएं दीं। महिला की हत्या की कोशिश की गई। किसी तरह वह जान बचाकर भागी और अपने मायके जाकर इसकी सूचना दी। शनिवार को कोतवाली पहुंचकर उसने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया है। संगीता पुत्री बिजेंद्र गांव लिलौन जनपद शामली की रहने वाली है। उसकी शादी पांच साल पहले बावली निवासी संदीप के साथ हुई थी। कुछ दिनों सबकुछ ठीक ठाक रहने के बाद उसका दहेज के लिए ससुराल के लोग उसका उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि ससुराल वालों ने संगीता से दहेज के रूप में बाइक लाने को कहा गया।  हाल में ससुराल वालों ने उसे अपने घर से कार लाने को कहा, तो उसने इंकार कर दिया। आरोप है कि शुक्रवार की रात ससुराल वालों ने विवाहिता को घोर यातनाएं दी और जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह घर से भागकर अपने मायके पहुंची और वहां जाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। शनिवार को संगीता अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें