फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके वालों के साथ आई विवाहिता ने ससुरालियों को पीटा

Thu, 27 Apr 2017 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता मायके वालों के साथ खेकड़ा अपनी ससुराल में पहुंची और ससुराल वालों की  पिटाई कर दी। दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। इस मामले में देर रात  तक समझौते के प्रयास चले।  
विज्ञापन


 क्षेत्र के चांदीनगर के एक गांव निवासी युवती की शादी खेकड़ा निवासी एक युवक के साथ हुई थी। कुछ दिन पहले अनबन होने के कारण दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके चलते विवाहिता अपने मायके चली गई और बुधवार को विवाहिता अपने मायके वालों के साथ खेकड़ा में अपने ससुरालियों के यहां पहुंची।

इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल वालों को हमला बोल घायल कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष खेकड़ा थाने में पहुंचे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें