फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखे से कर लिया निकाह, अब कह रहा तलाक दूंगा

Thu, 20 Apr 2017 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी से महिला से निकाह कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। तलाक का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता की तहरीर पर बड़ौत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है। 
विज्ञापन


बड़ौत क्षेत्र की पीड़ित महिला ने बताया जुलाई 2015 में क्षेत्र के एक व्यक्ति ने उसके साथ निकाह किया था। कुछ दिन बाद ही पता चल गया  उसके पति ने पहले कई महिलाओं से निकाह कर रखे है। इस संबंध में कहा तो आरोपी पति उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा। उसने उसकी अश्लील वीडियो बना ली।

धमकी दी यदि किसी के सामने जिक्र किया तो बदनाम करने के लिए वीडियो वायरल कर दी जाएगी। आरोपी ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण किया। दिल्ली के एक होटल में लेकर जाकर बंधक बनाकर रखा। आरोपी और उसके पक्ष के कुछ लोग अब तलाक का दबाव बना रहे हैं। कोर्ट के आदेश पर आरोपी पति के खिलाफ 13 अप्रैल को मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन


बुधवार को मेडिकल कराया। केस के विवेचक मुनेंद्रवीर सिंह ने कहा महिला के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके आधार पर कार्रवाई होगी। पीड़ित महिला के अनुसार वह अपने पति को तलाक नहीं देगी।  और न ही उससे तलाक लेगी। उसका मकसद आरोपी पति को सजा दिलाना है। इसके लिए न्याय की लड़ाई लड़ी जाएगी।

बेटा पैदा न होने पर पहले पति ने दे दिया था तलाक 
बागपत। महिला के अनुसार उसका निकाह पहले क्षेत्र के एक गांव के युवक से हुआ था। उसके छह बेटी पैदा हुई थी। बेटा पैदा न होने पर उसको पति ने तलाक दे दिया था। वह अपनी बेटियों के साथ अपने मायके में आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें