फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से विवाह रचाने का होगा मुकदमा दर्ज 

Wed, 15 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। सिंघावली अहीर क्षेत्र की एक किशोरी से चार भाइयों के जबरन शादी करने के मामले में पीड़ित परिजनों का आरोप है कि किशोरी को बंधक बनाकर यातनाएं दी जा रही है। पीड़ितों की शिकायत पर एसपी ने सिंघावली अहीर थाना इंचार्ज को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने एसपी को दिए पत्र में बताया वह क्षेत्र के एक मकान में पांच मार्च को पुताई का कार्य कर रहा था। दोपहर करीब तीन बजे अपने घर में खाना खाने आया तो वहां जनपद गाजियाबाद के थाना निवाड़ी  क्षेत्र का एक युवक अपने तीन भाई, माता और दस अज्ञात लोगों को लेकर आया। उनके साथ एक भगत भी था। आरोपियों ने उनको तमंचे और चाकू से आतंकित कर उनको बंधक बनाया और उसकी बेटी के साथ चारों भाई जबरदस्ती विवाह करने लगे। विरोध करने पर आरोपी ने उसको पानी में नशीला पदार्थ पिलाया था। आरोपी उनको डरा धमकाकर बेटी का अपहरण करके ले गए थे। धमकी दी थी कि पुलिस से शिकायत की तो उसको जान से मार दिया जाएगा। इस घटना की थाना पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सात मार्च को अज्ञात नंबर से फोन आया और बताया उसकी बेटी को पत्नी के रूप में रखे हैं। उससे अभद्रता भी की । आरोपी उसकी बेटी को यातनाएं दे रहे हैं। उसने अपनी बेटी को बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी अजय शंकर राय ने कहा इस मामले में थानाध्यक्ष को रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए।

हमलावरों के खिलाफ हो कार्रवाई
बागपत। अंगदपुर गांव निवासी ईश्वरी देवी का कहना है कि उसके प्लाट पर कुछ लोग जबरदस्ती कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करने पर आरोपियों ने 20 जनवरी को उनके परिवार के साथ मारपीट की। आरोपी अभी भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे उनका पूरा परिवार भयभीत है। पीड़ितों ने एसपी दफ्तर में पहुंचकर अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


युवती ने इंसाफ की गुहार लगाई  
छपरौली। कस्बे में छेड़छाड़ से परेशान युवती ने पुलिस से इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। दो दिन पहले भी युवती ने पुलिस से युवकों की शिकायत की थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए थे। घटना दो दिन पहले की है। एक युवती को पड़ोस के कुछ युवक छेड़छाड़ करते हुए फब्तियां कसने लगे थे। इससे परेशान होकर युवती ने यूपी-100 को घटना की सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपियों की तलाश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। युवती का आरोप है कि मौका पाकर आरोपी परेशान करने लगे। युवती थाने आई और आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई न होने से क्षुब्ध नजर आई। इस पर उसने एक बार फिर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। इंस्पेक्टर दिनेश वशिष्ठ ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है। शीघ्र की आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें