क्षेत्र के कूड़ी गांव में पुलिस की मुखबिरी के शक में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर किए हमले में घायल युवकों को मेरठ से दिल्ली रेफर किया। पुलिस ने नामजद सात आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा जबकि चार अभी फरार है। शांति व्यवस्था बनाने के लिए गांव में पुलिस टीम तैनाती की।
दो दिन पहले हुई वारदात में घायल दो युवकों को पहले मेरठ भेजा था। इसके बाद उन्हें दिल्ली रेफर किया। गांव में शांति है, किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस की तैनाती की। पीएसी हटा दी। पीड़ित पक्ष ने सामान्य स्थिति होने तक परिजनों की सुरक्षा के लिए पीएसी की तैनाती की मांग की है। इंस्पेक्टर छपरौली राजपाल सिंह ने बताया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। शीघ्र जेल भेजा जाएगा।