फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी की नाकामी से गई लियाकत की जान  

Wed, 15 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत के काठा गांव स्थित मदरसे में लोगो को संबोधित करते सपा जिलाध्यक्ष राजूद्दीन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। पुलिस की लापरवाही से लियाकत की जान चली गई। उसकी धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। लियाकत की हत्या से पहले ही आरोपी राहुल अपने साथी के साथ काठा में पिछले चार दिन से घूम रहा था। पुलिस तक शिकायत पहुंची है कि वारदात से कई घंटे पहले भी राहुल अपने हाथ में फरसा और धारदार हथियार लेकर गांव में निकला था। उसे देखकर लोगों ने दरवाजे बंद कर लिए। 
विज्ञापन


काठा निवासी शौकत का कहना है कि राहुल हत्या के केस में जेल में बंद था। करीब एक माह पूर्व राहुल जमानत पर जेल से छूटा था। आरोप लगाया कि राहुल अपने साथियों के साथ गांव में नशे की हालत में घूमता रहता था। तीन दिन पहले उसने गली में घूमते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। घटना की पुलिस से शिकायत कर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। नतीजा यह हुआ कि राहुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके भाई लियाकत की हत्या कर दी। एसपी अजय शंकर राय का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। पुलिस किसी को कानून का उल्लंघन नहीं करने देगी। सीओ श्वेताभ पांडेय का कहना है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।  

धर्मस्थल में करना था खूनखराबा 
ग्रामीणों ने कहा कि राहुल को गांव के एक धर्मस्थल में खूनखराबा करना था। मंगलवार रात राहुल अपने साथी के साथ वहां पर गया भी था। सफलता नहीं मिलने पर वहां से लौट आया था। ग्रामीणों के मुताबिक राहुल अपने एक दोस्त की जान का दुश्मन बना हुआ है। मंगलवार रात उसके घर पर पहुंचकर राहुल ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। दोस्त के परिवार ने गेट बंद कर किसी तरह अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन


तमंचे से डराकर तैयार कराया था फरसा 
बागपत। पुलिस को शिकायत मिली है कि जिस फरसे से आरोपियों ने लियाकत की हत्या की है, वह काठा में ही तैयार कराया गया था। गांव के लोहार को तमंचे से डराकर इसे कई दिन पहले तैयार कराया और आरोपी खूनखराबे के लिए इधर-उधर घूमने लगा था। शिकायत यह भी की गई है कि जेल में रहने के दौरान ही गांव का माहौल खराब करने के लिए यह पूरी साजिश रची गई थी।  

हाईवे पर रोक दिए गए वाहन
बागपत। लियाकत के शव को कब्रिस्तान लेकर जाने के दौरान हाईवे पर पुलिस ने वाहन रोक दिए। इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। 

पंचायत ने दिया न्याय का भरोसा
बागपत। गंाव के मदरसे में लोग एकत्र हो गए। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन राजूद्दीन ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। उनका कहना है कि सर्वसमाज मृतक के परिवार के साथ है। आरोपियों को सजा दिलाने की पूरा कोशिश की जाएगी। गांव का या क्षेत्र का माहौल खराब नहीं होने देंगे। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। 

बेरहमी से की थी  हत्या 
बागपत। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि लियाकत की हत्या बड़ी ही बेरहमी से की गई थी। उसके सिर से लेकर पैर तक धारदार हथियार से प्रहार कर रखा था। उसके शरीर पर गहरे निशान बने हुए थे।

आरोपियों की हिमायत में भी लगा जमावड़ा
बागपत। लियाकत हत्याकांड में पुलिस ने आरोपियों के करीबियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उनकी हिमायत में कोतवाली पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। इनमें कईं सफेदपोश भी सिफारिश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें