बागपत के बड़ौत के किशनपुर गांव में चुनावी रंजिश में आरोपियों ने कश्यप समाज के बस्ती में गली की दीवार तोड़कर दहशत फैला दी। आरोपियों ने दरवाजा भी लगा दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने दो लोगों को जंगल में ले जाकर पीटकर अधमरा कर दिया। इस प्रकरण को लेकर कश्यप समाज के लोगों ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को कश्यप समाज के काफी संख्या में ग्रामीण तहसील में पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा आरोपियों ने उनकी गली में दीवार तोड़कर अपना दरवाजा लगा दिया। आरोप है आरोपियों ने भाजपा को वोट देने पर सबक सिखाने की धमकी दी। आरोप है समाज के लोगों से मारपीट की और रोशन और बुद्ध सिंह, बालकिशन पुत्र मलखान को उठाकर जंगल में ले गए। आरोपियों ने उन्हें पीटकर अधमरा कर दिया और फेंककर फरार हो गए। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और आरोपी उन्हें धमकियां दे रहे हैं।
इस पर एसडीएम ने थाना रमाला पुलिस को निर्देश दिए वे इस मामले में मौके पर जाकर कार्रवाई करें। इनमें रत्न सिंह, राजवीर सिंह, संजय कुमार, राजू, धारा सिंह, प्रवीण, बेदू, दीपक, राजीव, चंद्रपाल, विनोद, कलीराम, मदन सिंह, सतीश, मुनेश, कमला, दुर्गा, जयवीरी, उषा, सत्तो, ओमवीरी, सरिता, शिवकुमार आदि रहे।
होली पर कई स्थानों पर झगड़ा
बड़ौत। रविवार को होली खेलने को लेकर हुए झगड़ों में 12 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। नांगल गांव में होली खेलने को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। गांव में जमकर पथराव होने से अफरातफरी मच गई। संघर्ष में रमेश पुत्र करतारा, रवि पुत्र रमेश, अशोक पुत्र बालू घायल हो गए। वहीं, सिरसली गांव में हुए विवाद में सावन पुत्र रामदेव, बिजेंद्र पुत्र जगबीर घायल हो गए। वहीं, बावली गांव में भी हुए झगड़े में ओमवीर पुत्र रामकिशन, विपिन पुत्र ईश्वर सिंह, घायल हो गए। चौबली गांव में हुए झगड़े में अनिल त्यागी पुत्र आशाराम घायल हो गया। वहीं, जयकुमार पुत्र मलूकचंद घायल हुए हैं। इसके अलावा कईं स्थानों पर हुए झगड़ों में कई लोगों को मामूली चोंटें आई हैं।