फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांधला के भट्ठा कारोबारी की बागपत में हत्या 

Sun, 19 Feb 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
आढ़ती आदेश सैनी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के रमाला में  कैराना और कांधला में आपराधिक वारदातों के चलते हो रहे पलायन का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि कांधला के एक और ईंट भट्ठा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश शनिवार सुबह बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के बासौली गांव में गन्ने के खेत में पड़ी मिली, जबकि व्यापारी की कार बड़ौत में खड़ी मिली। व्यापारी से तीन साल पहले मुकीम काला गिरोह के बदमाशों ने रंगदारी मांगी थी। जिसमें व्यापारी को 15 दिन सुरक्षा भी मिली हुई थी। एएसपी ने बताया कि मामले की जांच इंस्पेक्टर रमाला को सौंपी गई है। मृतक के भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

रमाला थाना क्षेत्र के बासौली गांव के निकट जंगल में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का गोली लगा शव पड़ा मिला। सीओ रमाला अजय शर्मा ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो लाश के पास पड़े मोबाइल से उसकी शिनाख्त शामली जनपद के कांधला कस्बे के मोहल्ला सराय ज्ञान निवासी ईंट भट्ठा कारोबारी, खाद विक्रेता और आढ़ती आदेश सैनी (42) पुत्र धर्मपाल सैनी के रूप में हुई। मृतक के जीजा रविंद्र कुमार ने बताया आदेश सैनी शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से कार (यूकेवी-100) से मुजफ्फरनगर के गांव तावली में स्थित अपने ईंट भट्ठे पर जाने के लिए निकला था। इसके बाद वापस घर नहीं लौटा। शाम 6.17 बजे आदेश ने अपने मौसेरे भाई नितिन निवासी कांधला से फोन पर बात की थी। देर शाम तक इंतजार करने के बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। शनिवार सुबह पुलिस ने परिजनों को वारदात की जानकारी दी। रविंद्र ने आदेश की किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। उनकी कार बड़ौत में छपरौली चुंगी के निकट मैरिज होम के सामने लावारिस हालत में खड़ी हुई मिली। गाड़ी के शीशे पर बुलेट का निशान है। मृतक आदेश के छोटे भाई तरुण सैनी ने रमाला थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302 और 201 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी अजीजुल हक ने बताया मामला दर्ज कर लिया गया है। कई जगहों पर दबिश दी गई। फिलहाल ऐसा लगा रहा है कि हत्या चलती कार में करने के बाद शव को बासौली में छिपाने का प्रयास किया गया, लेकिन हत्यारे कामयाब नहीं हो सके।  पुलिस वारदात में किसी करीबी का हाथ होना मानकर भी चल रही है। 

कौन थे आदेश को बुलाकर ले जाने वाले
आदेश सैनी को तीन लोग बुलाकर अपने साथ ले गए थे। यह बात खुद आदेश सैनी ने ही शुक्रवार सुबह घर से निकलते समय परिजनों से कही थी कि कुछ लोगों के साथ जा रहा हूं, जरूरी काम है, काम निपटाने के बाद शाम तक घर लौट आऊंगा। पुलिस के लिए यह जांच बेहद जरूरी हो गई है कि आदेश सैनी को अपने साथ बुलाकर ले जाने वाले कौन थे। 
विज्ञापन


कारोबार से जुड़े लोगों पर गहरा रहा पुलिस का शक 
 आदेश हत्याकांड : विश्वास में लेकर की गई व्यापारी की हत्या 

बागपत। कांधला के व्यापारी आदेश सैनी की हत्या कातिलों ने शातिराना अंदाज में की है। उनको विश्वास में लेकर वारदात की गई है। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए उनके कारोबार से जुड़े लोगों की सूची तैयार कर ली है। पुलिस सूत्रों की माने तो अफसरों की एक सदस्य पर शक की सुई घूम रही है। हालांकि अफसर इससे इंकार कर रहे है। 
 व्यापारी आदेश सैनी के जीजा रविंद्र ने बताया आदेश शुक्रवार को अपने तावली भट्ठे पर पहुंच गए थे। दोपहर करीब दो बजे वहां से शाहपुर में अपने ऑफिस पर आए थे। उस समय उनके पास लगातार फोन आ रहे थे। फोन पर आदेश ने किसी से यह बात भी कही थी कि उनको एक बार बड़ौत जाना है। उसके बाद रात आठ बजे तक वापस अपने घर भी पहुंचना है। शाहपुर दफ्तर पर पहुंचने के बाद वे कहां पर गए, उनका पता नहीं। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। 
पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस ने पता लगाया उसका कारोबार क्या-क्या है। पता चला कि उनका ईंट भट्ठा है, प्रापर्टी कारोबार के साथ-साथ उनकी खाद-बीज की दुकान है। उनसे जुड़े कौन-कौन लोग हैं। रुपये का किस-किन से लेनदेन है। कभी किसी से कोई विवाद तो नहीं हुआ है। पुलिस ने पूरी सूची तैयार कर ली है। पुलिस सूत्रों की माने तो एक सदस्य पर पुलिस का शक गहरा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस ने उसके ठिकानें पर दबिश दी, लेकिन वह वहां पर नहीं मिला। एसपी अजय शंकर राय का कहना है कि केस का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। 

आदेश के चेहरे पर मारी गई थी गोली 
बागपत। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक आदेश की आंख के पास चेहरे पर एक गोली मारी गई थी जो कान के पास से निकल गई थी। उसके अलावा दाई छाती पर गोली लगी हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी होने से इंकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें