फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जिलों में कांबिंग, आर्यन का सुराग नहीं

Mon, 01 Aug 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट-बागपत
विज्ञापन
बाणगंगा के जंगल में बदमाशों को तलाश करते स्कवायड। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भड़ल गांव के कांवड़ शिविर से 28 जुलाई से अपहृत छात्र आर्यन को सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने अब तक 60 से अधिक संदिग्ध लोगों से पूछताछ की है। बागपत, मेरठ और मुजफ्फरनगर के जंगल में सर्च अभियान चलाया। डॉग स्कवायड टीम पहुंची। आईजी जोन सुजीत पांडेय ने भी एसपी से मामले की जानकारी ली। लखनऊ से भी मामले की जानकारी मांगी गई है। 
विज्ञापन


चमड़ा व्यापारी रविंद्र के बेटे आर्यन की बरामदगी के लिए पुलिस ने रविवार को भी सर्च अभियान चलाया। मुजफ्फरनगर के बिटावदा गांव के ढाबे पर शनिवार रात दो बदमाशों के कब्जे में बच्चा देखे जाने की सूचना पर पुलिस ने कांबिंग की।

बिटावदा, बुढ़ाना, इटावा के अलावा बागपत के सरौली, गढ़ी तवेला क्षेत्र में रविवार को सर्च अभियान चलाया। सीओ बड़ौत सीपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सर्किल का जंगल खंगाला। एसपी पूनम ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस की पांच टीमों ने अलग-अलग एरिया में जाकर बच्चे की बरामदगी के लिए छानबीन की। 
विज्ञापन


बागपत और दूसरे जनपदों के अपराधियों की लिस्ट तैयार कर पता लगाया कि कौन अपराधी जेल में है और कौन जेल से बाहर। उनकी गतिविधियों पर नजर डाली गई। मेरठ में भी कई ठिकानों पर दबिश दी। क्राइम सीओ श्वेतांभ पांडेय का कहना है कि हर बिंदू पर जांच चल रही है। 60 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की जा चुकी है। आईजी जोन सुजीत पांडेय ने एसपी पूनम से मामले की प्रगति के विषय में जानकारी ली। 

बिटावदा  ढाबे पर आर्यन को लेकर पहुंचे थे बदमाश
दोघट। अपहृत चमड़ा व्यापारी के बेटे क्रिश उर्फ आर्यन को लेकर शनिवार रात 11 बजे दो बदमाश मुजफ्फरनगर के गांव बिटावदा में ढाबे पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने  खाना भी खाया।

विवार को ढाबा संचालक को जब पुलिस ने आर्यन का फोटो दिखाया तो ढाबा संचालक ने यह जानकारी दी दोघट पुलिस ने धनौरा, बिटावदा, इटावा और मिलाना गांव के जंगल में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि आर्यन की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगी हुई है। इस मामले में 10-11 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें