फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूप में किसान ने गोली मारकर जान दी

Mon, 24 Jul 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किसनपुर बराल
विज्ञापन
सूप गांव में किसान की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सूप गांव के किसान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा बरामद कर शव पोस्टमार्टम के  लिए भेजा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सूप गांव निवासी किसान राजवीर उर्फ राज कुमार (35) अविवाहित था। वह अपने भाइयों से अलग रहता था। शराब पीने का आदि था। रविवार सुबह अपने खेत में गया था। वहां उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

परिवार के लोग शाम को खेत में गए तो उनको जमीन पर किसान मृत अवस्था में मिला और उसके पास तमंचा भी पड़ा था। पता चलने पर मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। घटना की पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। रमाला थानाध्यक्ष शरद तिलारा ने बताया मृतक किसान की दिमागी हालत ठीक नहीं थी और शराब पीकर घूमता रहता था। इसके चलते उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। शव के पास से तमंचा बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें