फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने कस्बे के मकान में पकड़ा अवैध पशु कटान

Fri, 05 May 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।  कस्बा अमीनगर सराय के बाद अब पुराना कस्बा में पशु कटान का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापामारी कर पशु के अवशेष और मांस बरामद कर मकान मालिक को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


  पुराना कस्बे के एक मकान में बृहस्पतिवार को सुबह के समय पशु कटान किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा। इससे वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। जबकि कई लोग इधर-उधर भाग गए। पुलिस ने वहां से कटान करने के उपकरण बरामद किए। पूछताछ करने पर मकान में रहने वाले लोगों ने बताया उनके यहां पर शादी समारोह का कार्यक्रम है। इसलिए कटान किया।

हल्का इंचार्ज बाजी लाल भास्कर ने कहा भैंसें के अवशेष मिले थे। उनको जमीन में दफना दिया। पकड़े गए युवक ने शादी समारोह के लिए पशु कटान की बात कहीं है। मामले की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है पांच दिन पहले अमीनगर सराय के एक मकान में पुलिस ने छापामारी कर पशु कटान पकड़ा था। पुलिस ने दो लोगों को पकड़कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें