फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी ट्रैप मामला ः प्रॉपटी के दस्तावेज खंगाल रही पुलिस

Mon, 08 May 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हनीट्रैप मामले में युवती ओर उसके परिवार की प्रापर्टी की जांच के लिए सब रजिस्ट्रार कार्यालय और तहसील के रिकार्ड को खंगाले जाएंगे। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी युवती से जुटाई गई जानकारियों के आधार पर दिल्ली पुलिस दोबारा जिले में आकर छापेमारी की कार्रवाई करेंगी। युवती के बयानों और आवास पर मिले विजिटिंग कार्डों के नाम वाले नेताओं को सूचीबद्व कर उनसे जल्दी ही एक टीम पूछताछ करेगी।       
विज्ञापन


गुजरात के भाजपा सांसद से करोड़ों की रंगदारी मांगने की आरोपी युवती को लेकर दिल्ली पुलिस ने उसकी प्रापर्टी पर निगाह गड़ा दी है। हनीट्रैप की आरोपी युवती पुलिस को वसूली गई रकम से खरीदी गई प्रापर्टी के बारे में ज्यादा नहीं बता रही है। रिमांड अवधि के दौरान युवती को लेकर इधर-उधर घूमने के दौरान और परिजनों व अन्य लोगों से पूछताछ से पुलिस को शक है कि युवती और उसके साथियों की शहर में काफी प्रापर्टी है। 

प्रापर्टी की जांच के लिए दिल्ली पुलिस की एक टीम जल्दी ही जनपद में आएगी। टीम द्वारा सब रजिस्ट्रार कार्यालय और तहसील में युवती के परिजनों, साथियों के नाम से खरीदी गई प्रापर्टी के रिकार्ड खंगालने की तैयारी की जा रही है। शक है कि शहर की एक आवासीय कालोनी में युवती का काफी पैसा लगा हुआ है। 
विज्ञापन


इस कालोनी में साझीदार लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर सकती है। इस बात की जांच भी की जाएगी की पुरकाजी ब्लाक के पैतृक गांव में प्रापर्टी बेचकर शहर कोतवाली के गांव में प्रापर्टी खरीदने के बीच कितनी रकम का फर्क है। वहां प्रापर्टी कितने की बिकी थी और यहां कितने की खरीदी गई थी। पुलिस प्रापर्टी और कैश को लेकर परिजनों से भी दोबारा पूछताछ करने की तैयारी में है। 

उधर, युवती द्वारा पुलिस  पूछताछ में नजदीकी रहे लोगों के बारे में बताने और आवास से मिले विजिटिंग कार्डों के आधार पर दिल्ली पुलिस ने जनपद के कुछ लोगों की सूची तैयार की है। सूचीबद्ध किए गए लोगों से दिल्ली पुलिस पूछताछ करने की तैयारी में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें