फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल ने सुसाइड किया

Tue, 03 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
बागपत में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल चंद्र पाल राणा ने दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के बाहर अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उनके पैतृक गांव धनौरा सिल्वर नगर में गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया। 
विज्ञापन

 क्षेत्र के गांव धनौरा सिल्वर नगर  निवासी चंद्र पाल राणा पुत्र महावीर राणा दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद तैनात थे। वे अपने परिवार के साथ दिल्ली में ही रहते थे। परिजनों के अनुसार चंद्रपाल सोमवार को सुबह के समय अपने घर से ड्यूटी पर गए। सुप्रीम कोर्ट के बाहर उनकी तैनाती थी। वहां पर ही चंद्र पाल ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पता चलते ही गांव से काफी लोग दिल्ली पहुंच गए। पोस्टमार्टम होने के बाद शव गांव में लाया गया। बताया जाता है कि वे पिछले कई दिन से टेंशन में नजर आ रहे थे। डिप्रेशन में ही उसने आत्महत्या की है। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें