फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी की कोशिश, महिला को धमकाया

Sun, 02 Apr 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंघावली अहीर गांव में गोकशी के प्रयास का मामला सामने आया है। पता चलने पर एक महिला को जान से मारने और उसकी बेटी के साथ बुरा व्यवहार करने की धमकी दी। इस मामले में एक नामजद समेत चार  के खिलाफ केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


सिंघावली अहीर गांव की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे पड़ोस में धार्मिक स्थल के पास स्थित सरकारी हैंडपंप पर पानी लेने के लिए गई थी। वहां पर चार लोग बछड़ा लिए हुए खड़े थे। 

आरोपी हाथ में छुरे लिए हुए थे। उसको देखते ही आरोपी गाली-गलौज करते हुए बोले कि किसी को बताया कि उसकी बेटी के साथ बुरा काम कर देंगे। इनमें से एक व्यक्ति को पहचान लिया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल की, लेकिन कॉल नहीं लगी थी। बाद में उसके मकान के दरवाजे में आरोपियों ने लात मारकर धमकी दी कि पुलिस से शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। इससे उसका पूरा परिवार काफी भयभीत है। 

इस मामले में गांव के ही आरोपी फारूख पुत्र हकीमुद्दीन और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें