पुराना कस्बा की महिला फैमिदा ने कोतवाली में शनिवार दोपहर जमकर हंगामा किया। वह जमीन पर लेट गई। उसका आरोप है कि बेटे के हत्यारोपियों ने उसको मारने का प्रयास किया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
बागपत के देशराज मोहल्ला निवासी फैमिदा का कहना है कि उसके बेटे आसू उर्फ आस मोहम्मद का शव जनवरी माह में यमुना खादर में पेड़ पर लटका मिला था। उसकी रुपये के लेनदेन के विवाद में घर से बुलाकर हत्या की गई है। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था।
उसके बाद भी पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी खुलेआम घूम रही है और धमकी दे रहे है। वह शनिवार को अपने घर पर कार्य कर रही थी, तभी आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया।
उसने दरवाजे बंद कर किसी तरह अपनी जान बचाई। आरोपी लगातार धमकी दे रहे है। उसने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में हंगामा किया। वह वहां पर जमीन पर ले गई। पुलिस ने बामुश्किल शांत कराया।