फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंची से गोदकर भाभी की हत्या

Sun, 14 Aug 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बबीता (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर गांव में महिला बबीता (34) की उसके देवर ने कैंची से गोंदकर हत्या कर दी। इससे गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोपी युवक को कमरे में बंद कर दिया। उसकी महिला के मायकेवालों ने बुरी तरह से पिटाई की। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या में प्रयुक्त कैंची बरामद कर ली है।
विज्ञापन


 छपरौली क्षेत्र के गांव शबगा निवासी महिला बबीता की शादी बिहारीपुर गांव के युवक विनोद के साथ हुई थी। उसके चार बच्चे है। विनोद हरियाणा में प्राईवेट नौकरी करता है। शनिवार सुबह विनोद अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था। परिवार के अन्य लोग खेत और बच्चे स्कूल गए हुए थे।

सुबह करीब दस बजे विनोद के छोटे भाई राहुल ने घर में पहुंचकर अपनी भाभी बबीता की कैंची से गोंदकर हत्या कर दी। उसके बाद उसने खेत में पहुंचकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तभी उसे पकड़ लिया और कमरे में बंद कर महिला के मायकेवालों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


शबगा गांव से पहुंचे बबीता के मायकेवालों ने आरोपी राहुल की बुरी तरह से पिटाई की। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी। शाम करीब तीन बजे कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने आरोपी राहुल को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या में प्रयुक्त कैंची बरामद कर ली। 

 सीओ कर्मवीर सिंह का कहना है कि महिला बबीता की पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की गई है। फिलहाल उसके देवर पर हत्या का आरोप है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

q मम्मी को देखते ही बेहोश हुआ अर्जुन  

बागपत। महिला बबीता के चार बेटे अर्जुन (12), रितिक (8), वंश (7) और देव (6) है। चारो बच्चे सरूरपुर गांव के एक प्राईवेट स्कूल में पढ़ते है। जैसे ही शनिवार दोपहर बच्चे स्कूल से घर पर पहुंचे तो अर्जुन अपनी मम्मी को देखते ही बेहोश हो गया। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।

परिवार को बदनामी से बचाने के लिए मारा भाभी को 
बागपत । बिहारीपुर गांव में महिला बबीता की हत्या करने के आरोपी राहुल ने पुलिस हिरासत में कहा कि उसकी भाभी से परिवार की बदनामी हो रही है। जो उसे पसंद नहीं था। उसने अपनी भाभी को कई बार समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। इसी कारण उसने उसकी कैंची से हत्या कर दी। 

 आरोपी राहुल ने कोतवाली में पुलिस और मीडिया कर्मियों के सामने कहा  उसकी भाभी का परिवार के ही एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने अपनी भाभी और आरोपी व्यक्ति को कई बार समझाया, लेकिन वे दोनों अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। चार दिन पहले भी उसने भाभी को आरोपी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उस समय उसकी भाभी और आरोपी ने हाथ जोड़कर उससे माफी मांग ली थी।

आरोपी व्यक्ति ने कहा था कि यदि इसका परिवार के लोगों को पता चल गया तो हम दोनों बदनाम हो जाएंगे और मैं खुद गोली मारकर हत्या कर लूंगा। इसलिए उस समय वह चुपचाप बैठ गया। शनिवार सुबह आरोपी व्यक्ति उसे देखकर हंसने लगा। यह उसे बहुत बुरा लगा। उसने उसी समय कहा यह बात अच्छी नहीं है।

उसके बाद उसने घर में आकर अपनी भाभी की कैंची से हत्या कर दी। राहुल का आरोप है कि भाभी बबीता की हत्या करने में उसका साथ आरोपी व्यक्ति ने भी दिया था। उसने बबीता का कपड़े से गला दबाया है। उधर कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने इस तरह की जानकारी होने से इंकार किया है। 




....समय बताएगा आगे क्या करना है 
बागपत। आरोपी राहुल ने कहा  परिवार के व्यक्ति ने जो काम किया, वह अच्छा नहीं है। उसकी वजह से परिवार की बदनामी के साथ पूरा घर बर्बाद हो गया है। उस पर उसे काफी गुस्सा है। फिलहाल उसके बारे में कुछ नहीं सोचा है। समय बताएगा कि आगे क्या करना है? 


 चाची मैं बबीता को मारकर आया हूं 
बागपत। परिजनों ने बताया आरोपी राहुल ने खेत में पहुंचकर सतवीरी को कहा कि चाची मैं बबीता को मारकर आया हूॅं। इसी तरह उसने अपने पिता से भी कहा। 

 पांच घंटे घर पर ही पड़ा रहा बबीता का शव 
बागपत। बबीता की हत्या होने के बाद शव पांच घंटे तक घटनास्थल यानी मकान की छत पर बने कमरे में पड़ा रहा। महिला के मायके वालों के आने के बाद ही पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। 
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें