फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की बरामद, परिवार को नहीं सौंपी

Fri, 12 May 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।  बड़ौत से अपहृत किशोरी के मामले में परिजनों ने कहा बरामद करने के बाद भी पुलिस लड़की को सुपुर्द नहीं कर रही है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। इससे लड़की के पिता की हालत बिगड़ गई है। परिजनों ने एसपी से शिकायत की है। 
विज्ञापन


  बड़ौत के पठान कोर्ट निवासी व्यक्ति का कहना है कि उसकी बेटी छह मई को मदरसे में पढ़ने गई थी। उसके साथ परिवार के अन्य बच्चे भी थे। रास्ते से कस्बे के ही कुछ लोगों ने कार से लड़की का अपहरण कर लिया था। वह नाबालिग है। इस वारदात की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने लड़की को बरामद कर एक आरोपी को पकड़ लिया है। अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। 

उन्होंने कहा थाना पुलिस ने बरामद की गई उसकी बेटी को सुपुर्द नहीं किया। थाने में जाने पर केस का विवेचक उनके साथ अभद्रता करता है। इससे उसकी तबियत भी बिगड़ गई  है। उसने परिजनों के साथ बृहस्पतिवार को एसपी से केस के विवेचक बदलने और लड़की को सुपुर्द कराने की मांग की है। एसपी अजय शंकर राय ने उनको नियमानुसार कार्रवाई करने का भरोसा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें