फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठे के मुनीम की गोली मारकर हत्या

Thu, 26 Jan 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के भट्ठे के मुनीम हरेंद्र (30) की बुधवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश उसकी बाइक और मोबाइल भी ले गए। माना जा रहा है कि बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर वारदात को अंजाम दिया है। वारदात से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन


पाली गांव निवासी भाजपा नेता अजय चौहान ने बताया कि उनके ईंट भट्टे पर गांव का ही हरेंद्र पांचाल पुत्र रोहताश, मुनीम का कार्य करता था। बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हरेंद्र अपनी बाइक (डीएल5एस-एवाई3062) से घर से भट्ठे पर जा रहा था। उसके पीछे दूसरा मुनीम हरिकिशन निवासी पाली भी अपने घर से करीब दस मिनट बाद साइकिल से भट्ठे के लिए चला।

रास्ते में किसान बेगराज की ट्यूबवेल के पास जैसे ही हरिकिशन पहुंचा तो उसने देखा कि वहां पर हरेंद्र लहूलुहान हालत में मृत पड़ा मिला। उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। बदमाश मृतक की बाइक और मोबाइल लेकर भागे हैं। उसके दो-तीन हजार रुपये और सामान वहां पर खेत में बिखरा हुआ मिला। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एएसपी अजीजुल हक, सीओ श्वेताभ पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस से किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। माना जा रहा है कि बदमाशों ने लूट के विरोध पर उसकी हत्या की है। अजय चौहान की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। सीओ श्वेताभ पांडेय का कहना है कि अपराधियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें