बड़ौत। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों टीम ने दिल्ली मावा ले जा रहे एक टेपो को पकड़ा। इसमें मावा व्यापारियों के आठ नमूने भरे। दूसरी तरफ पहले में लिए नमूने के फैल होने के बाद एडीएम कोर्ट में चल रहे मामलों में चार मावा व्यापारियों पर जुर्माना लगाया।
जौला जनपद मुजफ्फरनगर से मावा व्यापारी टेंपो में मावा लादकर दिल्ली बेचने जा रहे थे। डीएम हृदय शंकर तिवारी के आदेश पर अभिहीत अधिकारी रेणू यादव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार चौरसिया की टीम ने दिल्ली रोड स्थित औद्योगिक पुलिस चौकी के पास शक होने पर टैंपो को रोका।
इसमें मावा व्यापारी ताहिर, इंतजार, खलील, इमरान, हारून, जावेद, मतलूब, यामीन (सभी जौला जनपद मुजफ्फरगनर ) मावा लेकर सवार हैं। टीम ने सभी आठ व्यापारियों के मावा के नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजे। इनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई होगी।
अभिहीत अधिकारी रेणू यादव ने बताया पूर्व में लिए गए मावा के नमूने फैल होने पर एडीएम के यहां उनकी सुनवाई चल रही थी। एडीएम नेे सुभाष गांगनौली पर 60 हजार, जमील सिनौली पर 75 हजार, सतेंद्र धनौरा पर 40 हजार और साजिद बासौद पर 75 हजार रुपये का जुर्माना किया है।