फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा टीम ने मावा लदा टेंपो पकड़ा, आठ सैंपल लिए

Mon, 10 Oct 2016 03:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों टीम ने दिल्ली मावा ले जा रहे एक टेपो      को पकड़ा। इसमें मावा व्यापारियों के आठ नमूने भरे। दूसरी तरफ पहले में लिए नमूने के फैल होने के बाद एडीएम कोर्ट में चल रहे मामलों में चार मावा व्यापारियों पर जुर्माना लगाया।
विज्ञापन


जौला जनपद मुजफ्फरनगर से मावा व्यापारी टेंपो में मावा लादकर दिल्ली बेचने जा रहे थे। डीएम हृदय शंकर तिवारी के आदेश पर अभिहीत अधिकारी रेणू यादव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार चौरसिया की टीम ने दिल्ली रोड स्थित औद्योगिक पुलिस चौकी के पास शक होने पर टैंपो को रोका।

इसमें मावा व्यापारी ताहिर, इंतजार, खलील, इमरान, हारून, जावेद, मतलूब, यामीन (सभी जौला जनपद मुजफ्फरगनर ) मावा लेकर सवार हैं। टीम ने सभी आठ व्यापारियों के मावा के नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजे। इनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


अभिहीत अधिकारी रेणू यादव ने बताया पूर्व में लिए गए मावा के नमूने फैल होने पर एडीएम के यहां उनकी सुनवाई चल रही थी।  एडीएम नेे सुभाष गांगनौली पर 60 हजार, जमील सिनौली पर 75 हजार, सतेंद्र धनौरा पर 40 हजार और साजिद बासौद पर 75 हजार रुपये का जुर्माना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें