फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़छाड़ को लेकर पंचायत में फायरिंग

Thu, 09 Mar 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
दरकावदा में पंचायत में हुई फायरिंग में घायल युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बिनौली के दरकावदा गांव में महिला से छेड़छाड़ के मामले में चल रही पंचायत में आरोपी युवक ने तमंचे से गोली चला दी। इससे पंचायत में भगदड़ मच गई और एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरे को भगदड़ में चोट लगी है। परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। इनमें से गोली लगने से घायल व्यक्ति को चिकित्सकों ने मेरठ रेफर किया। सूचना मिलते ही एएसपी और सीओ पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। इस घटना के बाद गांव में तनाव हो गया। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने गांव में पुलिस बल तैनात किया।
विज्ञापन

गांव में दो दिन पहले एक महिला उपले पाथ रही थी। इस दौरान गांव के ही फुरकान नामक व्यक्ति ने छेड़छाड़ कर दी थी। महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और तभी से आरोपी फरार चल रहा है। इस मामले को लेकर फैसले के प्रयास किए जा रहे थे। बुधवार को सुबह के समय इस मामले को लेकर पंचायत चल रही थी। आरोपी फुरकान और पीड़ित पक्ष के समीर खान की पंचायत के दौरान कहासुनी हो गई तो फुरकान ने तमंचा निकालकर गोली चला दी जो समीर खान पुत्र सलीम के पेट में गोली लगी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। गोली चलते ही पंचायत में भगदड़ मच गई। इसमें नदीम पुत्र शहाबुद्दीन घायल हो गया। इसके बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। परिजनों ने दोनों घायलों को सीएचसी बिनौली में भर्ती किया । वहां के चिकित्सकों ने गोली से घायल समीर खान को सीएचसी से मेरठ रेफर किया।
   इस वारदात की सूचना मिलते ही एएसपी अजीजुल हक, सीओ, श्वेताभ पांडे और कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस वारदात के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखकर पुलिस बल तैनात किया। इस संबंध में शकील पुत्र इस्लाम ने एक को नामजद कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें