फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार पर हमला, तीन लोग घायल

Mon, 12 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
संघर्ष में घायल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बागपत के सिसाना गांव में प्लॉट के विवाद में परिवार पर हमला कर दिया। दो महिला समेत तीन घायल हो गए। घायल दंपति की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उनको मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


 सिसाना गांव निवासी सत्यवीर ने पुलिस को बताया कि उसकी बुआ पालो का गांव में ही प्लॉट है। इस पर परिवार के लोग जबरन कब्जा कराना चाहते हैं। कई बार इसको लेकर कहासुनी हो चुकी है।

इसी के चलते रविवार को आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह स्वयं, उसकी पत्नी कविता, बुआ पालो गंभीर   रूप से घायल हो गई। इससे वहां पर हंगामा हो गया। पड़ोस के लोगों ने किसी तरह उनकी जान बचाई। 
विज्ञापन


उसके बाद आरोपी धमकी देते हुए चले गए। बाद में लोगों ने  उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल सत्यवीर व उसकी पत्नी की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उनको मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें