फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले की छेड़छाड़, फिर मांग रंगदारी

Sun, 27 Sep 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा कस्बे से दिल्ली रोड पर स्थित एक इंस्टीट्यूट में आई छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यह आरोप खेकड़ा कस्बे के विशेष समुदाय के युवक पर लगा है। आरोप है कि आरोपी ने छेड़छाड़ करने के बाद फोन से 50 हजार रुपये की मांग की। धमकी दी कि यदि रकम नहीं दी, तो उसका अपहरण कर जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता ने कोतवाली पर शिकायत की है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ शनिवार सुबह बाइक से दिल्ली रोड पर स्थित एक इंस्टीट्यूट में किसी काम से आ रही थी। उनका पीछा करता हुआ खेकड़ा कस्बे का ही विशेष समुदाय का युवक बाइक पर आ रहा था। इंस्टीट्यूट के पास पहुंचने पर आरोपी ने उनकी बाइक में अपनी बाइक की टक्कर मार दी।

इससे वह स्वयं और उसकी बेटी घायल हो गई। इस दौरान आरोपी ने उसके बेटी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उनके साथ गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देता हुआ उनका मोबाइल उठाकर ले गया। थोड़ी देर बाद ही आरोपी ने उनके दूसरे मोबाइल पर 50 हजार रुपये की रंगदारी की मांग की।
विज्ञापन


धमकी दी कि यदि रकम नहीं दी, तो उसकी बेटी का अपहरण कर हत्या कर लेंगे। इससे वे काफी परेशान हैं। उन्होंने कोतवाली पर शिकायत की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें