फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूठड़ में आठ मवेशी झुलसे, दो की मौत

Fri, 05 May 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। पूठड़ गांव में असामाजिक तत्वों ने एक व्यक्ति के छप्पर में आग  लगा दी। आठ मवेशी झुलस गए। इनमें से दो मवेशी की मौत हो  गई। आग बुझाते समय तीन लोग भी जल गए।
विज्ञापन


 पीड़ित मनोज ने बताया कि वह बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे पड़ोस में किसी काम से गया हुआ था। तभी छप्पर में आग की लपटे उठती हुई दिखाई दी।                उसके नीचे 11 मवेशी बंधे हुए थे। वहां पर मोहल्ले के काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने हैंडपंपों और सबमर्सिबल के पानी से आग बुझाने का प्रयास किया और मवेशियों को छप्पर से निकाला ,लेकिन तब तक आठ मवेशी बुरी तरह से झुलस चुके थे। 

बाद में दो मवेशियों की मौत हो गई थी। आग बुझाने में पूर्व प्रधान रामबीर, शैलेंद्र, सुरेश झुलस गए। पीड़ित का कहना है कि छप्पर में असामाजिक तत्वों ने आग लगाई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित की आर्थिक मद्द की मांग की है। बता दे कि पिछले दिनो पीड़ित के मकान में सिलेंडर में आग लग गई थी। उस समय भी काफी सामान जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें