दिल्ली में ई-रिक्शा लूटकर बागपत में बेचने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस का दावा है कि छह आरोपी पकड़े गए हैं। उनके पास से 11 ई-रिक्शा बरामद हुए हैं।
गिरोह के सदस्य नशीला पदार्थ खिलाकर रिक्शा लूटकर बागपत लाते थे, यहां पर पुर्जे बदलकर पहचान मिटाकर बेच देते थे। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुराना कस्बा के सुभाष गेट के पास एक मकान से यह गोरखधंधा पकड़ा गया है।
आरोपियों में मुगलपुरा मोहल्ला निवासी शाहिद उर्फ दादू, गुलफाम पुत्र शब्बीर, केतीपुरा निवासी सलीम पुत्र शरीफ, राशिद कालोनी निवासी शौकत पुत्र अब्दुल गफ्फार, आसिफ पुत्र अहसान, माता कालोनी निवासी कसीम पुत्र खलील, ईदगाह मोहल्ला निवासी आरिफ पुत्र शाहिल, सिसाना गांव निवासी फरियाद पुत्र शफीक है।
पुलिस ने बृहस्पतिवार रात मकान में छापा मारकर यह गिरोह पकड़ा। पुलिस ने बताया कि दिल्ली में सवारी बनकर ई-रिक्शा में बैठते है। रास्ते में चाय या कोल्ड ड्रिक पीने के बहाने से रिक्शा को रूकवा लेते है। चालक को चाय में नशीला पदार्थ पिला लेेते है।
बेहोश होने पर उसकी ई-रिक्शा लेकर आ जाते है। लूट के बाद रिक्शा को बागपत लाया जाता था, यहां पर सस्ते दाम में बेच देते थे। जो रािक्शा नहीं बिक पाती थी, उसे किराए पर दे देते थे। गिरोह का सरगना शहिद उर्फ दादू है।