छपरौली क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। इसका विरोध करने पर उसके माता-पिता पर तलवार से जानलेवा हमलाकर उन्हें घायल कर दिया। पड़ोसियों ने उन्हें बचाया। युवती ने पुलिस को बताया कि पड़ोस का एक युवक उस पर गलत नजर रखता था। वह अपने घर पर कार्य कर रही थी।
आरोपी युवक दीवार कूदकर घर में घुस आया। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके चिल्लाने पर उसके माता-पिता वहां पर पहुंचे। विरोध करने पर युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उन पर तलवार से हमला कर दिया।
वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पड़ोस के अन्य लोगों ने किसी तरह उनकी जान बचाई। उसकी तहरीर पर आरोपी फरजान, गुलफाम, अशकारा एवं एक युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। अभी आरोपियों की गिरफ्तार नहीं हो पाई है। ब्यूरो