फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक के परिवार को छोड़ना पड़ा फौलादनगर 

Sat, 08 Apr 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
खुशबू और दीपक से जानकारी लेती महिला पुलिसकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। घर से भागकर खुशबू उर्फ खैरून से शादी रचाने वाले दीपक प्रजापति के परिवार ने डर के चलते गांव छोड़ दिया है। फौलादनगर में उनके परिवार के इक्का-दुक्का लोग ही रहे हैं। पीड़ितों ने खुद को लड़की के परिवार से खतरा भी बताया था। आरोपी उनके परिवार को यातनाएं और जान से मारने की धमकी दे चुके हैं।
विज्ञापन

  दोघट क्षेत्र के गांव फौलादनगर गांव के युवक दीपक प्रजापति का पड़ोस की ही खैरून के साथ पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह दोनों 17 मार्च का घर से भाग गए थे। 21 मार्च को खैरून के परिवार की ओर से दीपक के परिवार के चार सदस्यों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। 25 मार्च को खैरून ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम खूशबू रख लिया। बृहस्पतिवार को दोनों गवाही के लिए कोर्ट में हाजिर हुए। इस बीच उन पर हमला किया गया था। कोर्ट ने उनको एक साथ रहने की अनुमति दे दी थी। उधर, दीपक ने अपने परिवार को खतरा जताया था। दीपक का कहना है कि उसके परिवार के सदस्य गांव छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। दहशत से परिवार ने गांव से भी पलायन कर दिया है। 
अधिवक्ता विनय कुमार का कहना है कि खूशबू के परिवार की दहशत से दीपक के परिवार ने गांव छोड़ दिया है। जो सदस्य गांव में रह रहे है। परिवार के एक या दो सदस्य गांव में रह रहे हैं,अगर सुरक्षा नहीं मिली तो वह भी चले जाएंगे। उधर, ग्राम प्रधान के पति साजिद का कहना है कि इस मामले में गांव में पूरी तरह से शांति का माहौल है। दीपक और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। तभी से वे लोग गांव से गए हुए है। उनके दो-तीन लोग यहां पर रह रहे है। गांव में फिलहाल पुलिस तैनात है।
विज्ञापन


खुशबू के परिवार ने दी थीं यातनाएं
बागपत। अधिवक्ता विनय कुमार के मुताबिक इस मामले में खूशबू के परिजनों और अन्य लोगों ने दीपक के परिवार को बंधक बनाकर बुरी तरह से पिटाई कर यातनाएं दी। आरोप है कि अश्लील फोटो खींचकर वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ितों ने घटना की पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ितों ने कोर्ट की शरण ली। सीजेएम कोर्ट में 19 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की अर्जी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें